बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: बहराइच। जिले में साइबर ठग के मामले थम नहीं रहे हैं। साइबर ठग लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। हुजूरपुर थाने के शेखापुर निवासी राकेश कुमार भारती पुत्र फूलचंद के बैंक खाते से साइबर ठग ने 18 से 21 सितम्बर के बीच चार किश्तों में आठ लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उसने इसकी सूचना साइबर क्राइम पोर्टल पर दी गई थी। ताकि निकाली गई धनराशि फ्रीज कर दी जाए। इसकी तहरीर थाने में अब दिए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...