Bahraich News: बेहड़ा बिजली उप केन्द्र पर नाराज लोग कर रहे धरना प्रदर्शन
बहराइच, अक्टूबर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के बेहड़ा गांव स्थित बिजली विभाग के उप केन्द्र पर बेला मकन व चौकसाहार गांवों में 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर नाराज लोगों ने मंगलवार दोपहर को धरना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खैरीघाट एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ पहुंचे और नाराज लोगों को मना रहे है। जिला पंचायत सदस्य रामगोपाल लोधी, सेवा भारती जिला अध्यक्ष जयंकर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह मंटू सिंह, अनुज सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेन्द्र पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इनका कहना है कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नही होगी। धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने काफी प्रयास किया। लोग मौके पर जमे हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.