Bahraich News: बेहड़ा बाजार में नाले किनारे मिला शव
बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच में खैरीघाट थाने के बेहड़ा बाजार में शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना पर एसएचओ प्रदीप सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान इसी थाने के बरूही के मजरे टेपरी निवासी रामनरेश गुप्ता (40) पुत्र बदलू प्रसाद के रूप में हुई। यह युवक गुरूवार सुबह लगभग दस बजे घर से निकला था। तब से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.