Bahraich News: बेलभरिया गांव में जर्जर विद्युत पोल बना खतरा
बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: चरदा, संवाददाता। बेलभरिया गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल लगा हुआ है। ऐसे में हर समय खतरा बरकरार है। पोल कभी भी गिर सकता है। ग्रामीण राम कुमार मिश्रा, राजेश, बाबादीन, सद्दाम हुसैन, वीरेंद्र कुमार, सोनू राजपूत आदि ने बताया कि इसके बगल से स्कूली बच्चे निकलते हैं। अस्पताल में मरीज भी में आते हैं। समस्या की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो क्षतिग्रस्त पोल बदला गया। ग्रामीण ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को तत्काल बदलवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.