Bahraich News: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच/शिवपुर। खैरीघाट थाने के गोड़ियनपुरवा टेपरा में महिला का शव आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता मिला । शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । ग्रामीणों का कहना है कि महिला बीमारी से तंग थी। वैसे पुलिस खुदकुशी की वजह तलाश रही है। खैरीघाट थाने के गोड़ियनपुरवा टेपरा में गुरूवार सुबह खेती किसानी को निकले लोगों ने गांव के बाहर खेत किनारे लगे आम के पेड़ की डाल से महिला का शव लटकते देखा। तो लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान सुनीता उर्फ अनारकली (55) पत्नी रामखेलावन निषाद के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 26 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे महिला शौच के लिए घर से खेत की तरफ गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.