Bahraich News: बीएसए ने निरीक्षण कर बच्चों के साथ खाया खाना
बहराइच, अगस्त 24 -- Bahraich News: जरवलरोड। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सोमवार को जरवल के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद व स्वच्छता का जायजा लिया। विद्यालय में नामांकित 65 में से 52 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए ने विद्यालय के किचन गार्डन में उगाई गई ताजी सब्जियों का मिड-डे मील में उपयोग किए जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि किचन गार्डन बच्चों को पोषण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान बीईओ के अलावा प्रधानाध्यापक ऋचा त्रिपाठी, सहायक अध्यापक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.