Bahraich News: बिजली चोरी में छह के खिलाफ मुकदमा
बहराइच, सितम्बर 11 -- Bahraich News: बहराइच। शहर के बशीरगंज मोहल्ले में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। जांच के दौरान परवेज इम्तियाज, छोटू, मोहम्मद अहमद, हिमा, महरुन अजाज और अनवर जान के परिसरों में बिजली चोरी पाए जाने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि मोहल्ले के लोग बिजली चोरी कर रहे थे। इस पर विजिलेंस टीम को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था। छापेमारी की जानकारी से आसपास के उपभोक्ताओं में भी खलबली मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.