Bahraich News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच/नवाबगंज, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था के सभी दावे धराशायी होते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ता रोजाना घंटों की बिजली कटौती से परेशान हैं। मंगलवार को नवाबगंज में नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम को पांच बजे के करीब नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्निहारा चौराहा समाजसेवी मनीष पांडेय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने ओवर लोड व विद्युत कटौती को लेकर निम्निहारा चौराहा पर बाबागंज मल्हीपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने लोगों समझा बुझाकर जाम हटवाया। विद्युत उपकेन्द्र नन्दागांव नवाबगंज में 5 मेगावाट का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए अवर अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Faridabad Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.