Bahraich News: बाल विवाह व परिवार नियोजन के प्रति किया जाएगा जागरूक
बहराइच, अगस्त 20 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में इतनी भी क्या जल्दी है अभियान का शुभारंभ किया गया। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने जिला स्तरीय कार्य समूह की बैठक में अभियान की शुरुआत की। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता अभियान के तहत सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में उचित अंतर, दो बच्चों के जन्म के बीच पर्याप्त अंतराल तथा आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के सही उपयोग पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर पोस्टर व न्यूज लेटर जारी किए गए और जागरूकता से जुड़ी लघु फिल्में व जिंगल्स भी लॉन्च किए गए। अभियान बलहा, शिवपुर और कैसरगंज ब्लॉक के 150 गांवों में मोबाइल वैन के माध्यम से तीन माह तक चलाया जाएगा। सीडीओ और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने हरी झंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.