Bahraich News: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार
बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: बाबागंज। बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज दीपा गुप्ता ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने परियोजना कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण कार्यक्रमों तथा अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और परियोजना के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.