Bahraich News: बाल दिवस पर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया
बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बाल दिवस पर पुलिस लाइन वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 32 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। शुभारंभ वामा सारथी की अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने स्वयं टेबल टेनिस खेलकर खेलोत्सव का उत्साहवर्धन किया। केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना एवं उत्साहवर्धन हेतु वामा सारथी मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 32 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.