Bahraich News: बालक की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच/मिहीपुरवा , संवाददाता। कतर्निया रेंज के आनंद नगर बरखड़िया में गुरूवार देर रात शिकार की टोह में निकला नर तेंदुआ पिंजरे में बंद हो गया। उसे शुक्रवार सुबह सुजौली रेंज में लाया गया है। पशु चिकित्सकों का पैनल उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया है। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। सुजौली थाने के आनंद नगर बरखड़िया में 7 सितंबर 2026 को तेंदुआ ने बालक राजवीर पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जिससे गांव में काफी आक्रोश था। तेंदुआ आए दिन हमले करके मवेशियों को मार रहा था। डीएफओ अपूर्व दीक्षित से समाजसेवी महिपाल यादव ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गांव में रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने तत्काल 200 लाइटें कतर्नियाघाट रेंज को उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.