Bahraich News: बारिश व तेज हवाओं से के गिरे पेड़, रास्ता बंद, बिजली ठप
बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से एक तरफ जहां बिजली ठप हो गई, वहीं दूसरी ओर रास्ता भी बंद हो गया। लोगों को बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रास्ता बदलकर जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बारिश व तेज हवाओं के दौरान दो जगहों पर भरभराकर पेड़ धराशाईमहसी उपकेन्द्र में बिजली संकट दरगाह थाने के बहराइच जमुनहा मार्ग पर शहर से तीसरे किमी के पास बिटाना हास्पिटल से कुछ पहले मंगलवार रात लगभग नौ बजे पेड़ की एक मोटी शाखा टूटकर गिर गई। नतीजतन लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। उधर नानपारा कोतवाली के नानपारा नवाबगंज मार्ग पर दयानंद स्कूल के सामने रेलवे फाटक के पास बुधवार भोर लगभग पांच बजे एक विशालकाय पेड़ गिरने से तार टूट गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.