Bahraich News: बाजार में बेहोश मिले अधेड़ की मौत
बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: नानपारा , संवाददाता। नानपारा कोतवाली के गुरघुट्टा बाजार में शनिवार रात में अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा था । राहगीरों की सूचना पर पहुचीं पुलिस एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लाई। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इसी कोतवाली के सरैया के मजरे घुरहवा गांव निवासी बसंत लाल (58) पुत्र भगौती प्रसाद के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया गुरगुट्टा बाजार में अचेत अवस्था में अधेड़ पड़ा हुआ था। पुलिस वालों ने इसे सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.