बहराइच, अगस्त 30 -- Bahraich News: शिवपुर। विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत बौंडी के शिवपुर बाजार में गंदगी का अंबार है। सफाई कर्मचारियों के न आने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां चोक पड़ी हुई हैं। भयंकर बदबू जाने की वजह से बाजारवासी परेशान हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...