बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के राजापुर वन चौकी इलाके में शनिवार दोपहर घर से खेत जाने को निकले वृद्ध को बाघ जंगल में खींच ले गया। उसने वृद्ध को जिंदा चबा डाला। उधर परिजन वृद्ध के लापता होने पर सभी संभावित जगहों पर तलाश करते रहे। रविवार सुबह खेत से दौ सौ मीटर दूर जंगल में वृद्ध का अधखाया शव मिला। तो परिजनों में हाहाकार मच गया । आनन फानन में वन व पुलिस विभाग को सूचना दी गई। मोतीपुर एसएचओ ब्रह्मा गोंड पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब मोतीपुर रेंजर केके सिंह ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वृद्ध के लापता होने के बाद तलाश मोतीपुर थाने के राजपुर कला के मजरा बनकटवा निवासी उस्मान (...