Bahraich News: बाइक से उछलकर दूर गिरी महिला, हेड इंजरी से मौत
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच। फखरपुर थाने के मरौचा गांव निवासी सावित्री (34) पत्नी बच्छराज गुरूवार दोपहर में पति के साथ बाइक से अपने मायके आ रही थी। खल्लापुरवा के पास बाइक में उछाल पर सावित्री उछलकर दूर गिर पड़ी। वह सिर के बल सड़क पर गिरीं। हेड इंजरी के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस को खबर की। आनन फानन में उन्हें एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल लाए जाने के बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचते चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया ।नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.