Bahraich News: बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच गोंडा हाईवे पर आठ दिन पूर्व फार्च्यूनर से बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार घायल किए जाने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने नामजद फरार आरोपी को धर दबोचा है। अधिवक्ता के परिजनों ने साजिशन वाहन से टक्कर मार हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। अधिवक्ता आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार से जेल भरों आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 23 अक्टूबर को पयागपुर इलाके में स्थित कटेल के रहने वाले अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी न्यायालय आ रहे थे। आते समय रास्ते में देहात कोतवाली के चित्तौरा के निकट माफिया मनीष ने फॉर्च्यूनर से कुचल कर हत्या का प्रयास किया था । हादसे में उनका हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.