Bahraich News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
बहराइच, जुलाई 30 -- Bahraich News: बाबागंज। रूपईडीहा थाने के जैतापुर गांव के नहर चौराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इसी थाने के बघमरवा निवासी रामकुमार (45) पुत्र संतराम के रूप में हुई है। रामकुमार रूपईडीहा में दैनिक मजदूरी करने के बाद साईकिल से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रूपईडीहा से बाबागंज की ओर जा रही बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर उनकी साईकिल से टकरा गई। जिसके चलते रामकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायल को चरदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बाइक की टक्कर से साईकिल सवार गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.