Bahraich News: बांस काटने के विवाद में मारपीट, दंपती व बेटी हुए घायल
बहराइच, जुलाई 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बेहड़ा के मजरे घरमगत गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बांस काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बांस के झुरमुट से बांस काटते समय हमलावरों ने मेवालाल कश्यप (40) पुत्र रघुनाथ पर हमला कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पति को बचाने पहुंची पत्नी रीता (38) के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने मेवालाल की बेटी सिमरन (20) और बेटे विशाल (10) को भी नहीं बख्शा और दोनों बच्चों की भी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा। परिवार का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बजाय पुलिस ने ही मेवालाल और उसकी बेटी सिमरन के साथ मारपीट कर दी। पिता और बहन के साथ थाने में हुई इस कथित पिटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.