Bahraich News: बहराइच-धारदार हथियार से युवक पर हमला
बहराइच, नवम्बर 5 -- Bahraich News: जरवलरोड। थाने के पारामाझा गांव में बुधवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक पर धारदार बांके से हमला कर दिया गया। हमले में मंगल (42) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मुस्तफाबाद सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसी इमरान और मंगल की पुरानी रंजिश सामने आई है। बुधवार को दोनों मुकदमे से सिलसिले में शहर स्थित कोर्ट गए थे। प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर नही मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.