Bahraich News: बहराइच की बेटियों ने कुश्ती में जीते तीन पदक
बहराइच, नवम्बर 5 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सुलतानपुर में दो से चार नवम्बर तक आयोजित सब जूनियर स्टेट बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में बहराइच की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की खिलाड़ियों ने दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल समेत कुल तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 43 किलोग्राम भारवर्ग में स्वाती और 65 किलोग्राम भारवर्ग में आरुषि ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं 46 किलोग्राम भारवर्ग में अर्पिता ने ब्रांज मेडल हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। तीनों पहलवान लवकुश कुश्ती एकेडमी में कुश्ती कोच डॉ. रामसजन यादव की देखरेख में अभ्यास करती हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक सुनील सिंह और क्रीड़ाधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रामकरन कॉलेज की छात्राओं ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.