Bahraich News: बरुही में फिर तेंदुए का हमला, बछिया को मार डाला
बहराइच, अक्टूबर 15 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । बरुही गांव में एक बार फिर तेंदुए ने हमला कर चार साल की बछिया को मार डाला। गुरुवार सुबह करीब चार बजे बछिया का शव गन्ने के खेत में मिला। घटना के बाद पशुपालकों में दहशत है। बरुही निवासी आकाशदीप सिंह की बछिया पर तेंदुए ने हमला किया था। परिवार ने वर्षों तक उसे पाला था। मौत से परिवार दुखी है, वहीं ग्रामीणों में नाराजगी है। पशुपालकों को अब मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों को डर है कि समय रहते तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो अगला निशाना इंसान बन सकता है।ग्रामीणों के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी तेंदुए ने एक साल की बछिया को घायल कर दिया था। लगातार हमलों से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीण खेतों में मवेशियों को ले जाने से भी कतरा रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.