Bahraich News: बदहाल शौचालय को ढहाया, हटाई गई अवैध गुमटियां
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर में किसान डिग्री कॉलेज के पास फुटपाथ पर रखी अवैध गुमटियों को हटा दिया गया है,जबकि बदहाल पड़े शौचालय को बुलडोजर से जमींदोजर कर दिया गया है। अवैध कब्जा हटाने के साथ ही कब्जेदारों को चेतावनी भी दी गई है। सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय के पास लंबे समय से जर्जर शौचालय बना हुआ था।यह शौचालय नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थान पर बनवाया गया था। जिसको ढहा दिया गया है। इसके साथ ही फुटपाथ पर कई गुमटिया भी रखकर कब्जा कर लिया गया था। कई बार नोटिस भी जारी की गई,लेकिन संज्ञान न लेने पर उन्हें हटवा दिया गया है। दोबारा गुमटी रखकर कब्जा करने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.