Bahraich News: बजाजा मार्केट में हाईटेंशन लाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: रुपईडीहा। शनिवार की रात 11 बजे रुपईडीहा के बजाजा मार्केट स्थित विद्या कलेक्शन दुकान के पास पोल पर हाईटेंशन लाइन में आग लग गई। दीपक बरनवाल, बशीर, वसीम, साहिल, राम निवास, संतोष अग्रवाल, अतुल, कलीम, आकाश व प्रदीप ने बताया कि बाजार में बड़ी घटना होने से बची है। कहा कि यदि लाइट कटती न तो तमाम दुकाने इसकी चपेट में आ जातीं। लोगों का आरोप है कि रात 10 बजे तक सभी लाइनमैन फोन स्विच आफ कर लेते हैं। लाइन मैन सगीर अहमद व रंजीतबोझा निवासी सोनू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस क्षेत्र की लाइन काट दी। सारी रात दर्जन भर घरों में अंधेरा रहा व भीषण गर्मी में लोगों ने रात काटी। जेई शम्भु दयाल के बाद विभाग ने 3 जेई इस क्षेत्र में भेजे। तीनो चले गए। इस समय कोई जेई भी क्षेत्र में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.