Bahraich News: बजट का हिसाब देने में आनाकानी, सभासद ने उठाए सवाल
बहराइच, अक्टूबर 25 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता। नगर पंचायत मिहींपुरवा में बजट आवंटन और विकास कार्यों का हिसाब मांगने पर अधिशासी अधिकारी पर्दा डाल रहे हैं। सभासद ने तीन माह में दो बार पत्र भेजकर वित्तीय खर्च, ठेकेदारों के भुगतान और पीएम आवास योजना का ब्योरा मांगा, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नामित सभासद विमल कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 जून 2026 को ईओ को पत्र भेजकर विकास कार्यों से जुड़े अभिलेख मांगे थे। समय पर जवाब न मिलने पर 30 जुलाई को अनुस्मारक पत्र भेजा, जिसकी प्रतिलिपि डीएम, एडीएम और एसडीएम मिहींपुरवा को भी दी गई। सभासद ने वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग सहित अन्य मदों में प्राप्त बजट का मदवार ब्योरा तलब किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.