बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। हुजूरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुकाम द्वितीय, गुदवापुर में गुरुवार को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया गया। जिला समन्वयक एमडीएम राकेश कुमार मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के साथ टाट-पट्टी पर बैठकर भोजन चखा। डीसी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर की साफ-सफाई, बर्तनों की स्वच्छता, राशन सामग्री और निर्धारित मेनू के अनुसार बने भोजन की गुणवत्ता को परखा। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप और स्वादिष्ट मिलने पर उन्होंने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रचना नागर अन्य कर्मियों की सराहना किया। कहा कि बच्चों को नियमित रूप से ऐसा ही पौष्टिक, स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन मिलना चाहिए, जिससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों का स्तर बेहतर हो सके। यह भी पढ़ें-...