बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले में शवों‌ के मिलने‌ का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांच माह से बसों का संचालन बंद होने से बंद पड़े कठाईघाट बस स्टैंड के सामने सड़क पार युवक का अर्द्ध नग्न‌ शव पड़ा मिला। तो लोगों में सनसनी फैल गई। कुछ दूरी स्थित पुलिस चौकी से पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची और तहकीकात शुरू की। शव‌ की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को शव‌ को मारच्युरी में रखवाया गया है। रामगांव थाने के झिंगहा घाट के निकट स्थित कठाईघाट बस स्टैंड लगभग पांच माह से बसों‌ का संचालन बंद होने से सूना पड़ा है। शाम होते ही बस स्टैंड के सड़क पार नशेड़ी व अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। शुक्रवार शाम सड़क किनारे ढलान‌ पर एक युवक का अर्द्ध नग्न शव‌ पड़ा देख लोगों‌ं ने सूचना दी। सूचना पर हाईवे‌ पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत...