बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिला कारागार शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट रिश्तों का साक्षी बना। विभिन्न अपराधों में निरुद्ध बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें सुबह ही जेल के द्धार पर पहुंची। जेल प्रशासन की ओर से सभी बहनों को न केवल रक्षासूत्र बांधने का मौका दिया बल्कि जेल में निरुद्ध महिलाओं को भी परंपरा निर्वहन कराने को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया। कुछ घंटों के लिए बंदिशें टूटी तो जेल भावुक क्षणों से सराबोरा हुआ।जिला कारागार में रक्षोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। जेल अधीक्षक की ओर से बंदी भाइयों को रक्षासूत्र बांधने आने वाली सभी महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: 600 बहनों ने मंडल कारा में भाइयों की कलाई पर बांधी राखियां सुबह नौ बजे से ही बहनों को अंदर प्रवेश का कार्यक्...