बहराइच, सितम्बर 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मिहींपुरवा तहसील के गुलरा के मजरे भज्जापुरवा में तीन सप्ताह से बंदरों का आतंक बना हुआ है। आक्रामक बंदर ने सोमवार को पैर में नोंचकर बालिका को घायल कर दिया था। मंगलवार देर शाम आक्रामक हमलावर बंदर को उसी बालिका पर दोबारा हमला कर नोंच कर घायल कर दिया। घायल बालिका को दूसरी बार मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मोतीपुर थाने के गुलरा के मजरे भज्जापुरवा निवासनी मानसी (10) पुत्री राम प्रताप जायसवाल को मंगलवार देर शाम आक्रामक बंदर ने बालिका के चेहरे और दाहिनी आंख के पास पंजे मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। परिजन घायल अवस्था में उसे सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसी बेटी पर आक्रामक बंदर नै सोमवार को दोपहर में घर में घुसकर उस समय हमल...