बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: नगर पंचायत रुपईडीहा में लोगों को भारी परेशानी रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा में फागिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। फागिंग मशीन और कीटनाशक उपलब्ध होने के बावजूद छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। वहीं, नालियों में कूड़ा-कचरा जमा होकर सड़ रहा है। क्षेत्र के कई परिवार बुखार, सर्दी-खांसी और प्लेटलेट्स कम होने जैसी समस्याओं से परेशान हैं।विवेकानंद नगर निवासी रुद्र शर्मा नामक बालक एक सप्ताह से बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित है, जबकि अटल नगर निवासी मीरा देवी की प्लेटलेट्स कम होने की जानकारी मिली है। जांच और इलाज पर गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियमित उपलब्धता और सरकारी अस्पताल में आवश्यक दवाओं को लेकर भी लोगों ने ...