Bahraich News: फसलों का जायजा पूरा, मुआवजे का इंतजार
बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: महसी, संवाददाता। बीते दिनों आए भीषण तूफान, अतिवृष्टि और बाढ़ से महसी क्षेत्र के किसानों की फसलें चौपट हो गईं। नुकसान का जायजा लेने कृषि विभाग, राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी की टीमें सिपाहिया हुलास, भौंरी, नौबस्ता सहित अन्य गांवों में पहुंचीं, लेकिन पीड़ित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी अजय कुमार यादव व राजीव कुमार और इफको बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अमन कुमार ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम ने खेतों में पहुंचकर तूफान और जलभराव से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। आदित्य शुक्ला, पवन कुमार, शेषनारायण, अमृत लाल गौतम और बिसंभर चौहान सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.