बहराइच, सितम्बर 9 -- Bahraich News: तेजवापुर। फखरपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और रोस्टिंग से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। फखरपुर पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों पर आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों से रोस्टिंग व्यवस्था में सुधार कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...