Bahraich News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव
बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। एक युवती का शव बुधवार को सुबह उसके कच्चे मकान की बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला । युवती का पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर रहा है। सूचना पर वह गांव आ रहा है। फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर तहकीकात की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पयागपुर थाने के मनिकापुर गांव निवासनी आरती (24) का पति हरिओम बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर रहा है। आरती ससुरालीजनो से अलग कमरे में रहती थी। बुधवार को लगभग 11 बजे तक उसके कमरे में हलचल न देख लोगो ने आवाज दी। तो कोई प्रतिक्रिया नही हुई। महिलाओं ने बिना दरवाजे के मकान में झांक कर देखा। तो उनके होश उड़ गए। कच्चे मकान के कमरे की बड़ेर में आरती का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। तत्काल इसकी सूचना लोगों ने ग्राम प्रधान को दी। मृतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.