Bahraich News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा जन आरोग्य मेला
बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: बाबागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा थानेदार ने बताया कि जन आरोग्य मेला गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं और उन्हें छोटे-छोटे उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। डाoसुरेश गुप्ता, शमीम अहमद, रेनू, मनोज श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: विहिप ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.