बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: मोतीपुर। प्राथमिक विद्यालय बुद्धूपुरवा में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि प्रधान को कई बार बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तेज बारिश के दौरान विद्यालय परिसर तालाब का रूप ले लेता है। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में कठिनाई होती है। परिसर में जलभराव होने से मध्यान्ह भोजन बनाने और परोसने में भी परेशानी आती है। उन्होंने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से विद्यालय परिसर की शीघ्र मिट्टी पटाई कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...