बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: तेजवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को महिलाओं को प्रसव के बाद किए जाने वाले व्यायाम के प्रति जागरूक किया। छात्रा निधि और मोहिनी ने पोस्टर के माध्यम से विभिन्न व्यायामों की उपयोगिता समझाई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार व्यायाम करने से प्रसव के बाद महिलाओं को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इस दौरान शिक्षिका एकता सिंह ने भी प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पोस्टर के जरिए महिलाओं को प्रसव के बाद व्यायाम की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...