बहराइच, जुलाई 15 -- Bahraich News: रुपईडीहा। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत बुधवार दोपहर बजे भावभीनी विदाई दी। उनका यहां से स्थानांतरण एसपी के वाचक पद पर किया गया है। इनके स्थान पर रानीपुर थाने के एसएचओ रहे हरेंद्र कुमार मिश्र को रुपईडीहा भेजा गया है। डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा कि रावत ने मादकपदार्थों के विरुद्ध महत्वपूर्ण अभियान चलाया। चरस, अफीम, गांजा, स्मैक व कोडीन युक्त सीरप की भारी बरामदगी की। समारोह को सभासद रजा इमाम रिजवी, व्यापर प्रतिनिधि मंडल के कोषाध्यक्ष अमित कौशल आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...