बहराइच, जुलाई 29 -- Bahraich News: तेजवापुर। रामगांव थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी ग्राम प्रधान लवलेश अवस्थी के समर्थन में परशुराम सेना प्रकोष्ठ गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करेगा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आंदोलन में जिले भर से सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़न और अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। इसी के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...