Bahraich News: पोस्टर के जरिए महिलाओं को प्रसव के बाद व्यायाम की दी जानकारी
बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में ड्यूटी के दौरान डा. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज सबलापुर के बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को महिलाओं को प्रसव के बाद किए जाने वाले व्यायाम के प्रति जागरूक किया। छात्रा निधि और मोहिनी ने पोस्टर के माध्यम से विभिन्न व्यायामों की उपयोगिता समझाई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार व्यायाम करने से प्रसव के बाद महिलाओं को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इस दौरान शिक्षिका एकता सिंह ने भी प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.