Bahraich News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, पत्नी घायल
बहराइच, अक्टूबर 1 -- Bahraich News: बहराइच। देहात कोतवाली के केशवापुर मरौचा मार्ग के बौंड़ी मोड़ के पास गुरुवार दोपहर में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार फखरपुर थाने के बुबकापुर निवासी शंकर गौतम (40) पुत्र दुजई, उसकी पत्नी श्याम प्यारी (38) घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर शंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्याम प्यारी का इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहोदरा में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.