बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। लंबे समय से बीमार चल रहे युवक का शनिवार की देर शाम गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालाकि पुलिस का कहना है कि खुदकुशी या फिर और कोई कारण हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कदम उठाया जाएगा। मुर्तिहा कोतवाली के रामनगर कंडा गांव से लगभग एक किमी युवक का शव पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से लटकता शव ग्रामीणों ने देखा। इससे लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान इसी गांव निवासी किशोरी लाल (30) पुत्र सुखराम के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि किशोरी लाल चार वर्ष से अधिक समय से बीमार चल रहा था। दवा से फायदा नही हो रहा था। सूचना पर कोतवाल यतीन...