बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: बहराइच/मिहीपुरवा , संवाददाता। मिहीपुरवा इलाके के मिहीपुरवा मटेही मार्ग के जरही पुल के पास नीचे नहर पानी के किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर चोटे पाई गई है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की है। मृतक की मौसी के परिजनों ने शव की पहचान की है । युवक अपनी मौसी के यहां रह रहा था। वह लखीमपुर जिले के पलिया कलां का निवासी था। मोतीपुर थाने के जरही पुल के पास मंगलवार सुबह लोगों ने नीचे पानी के किनारे एक लगभग युवक का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर हाफ पेंट थी। शरीर पर जगह जगह चोटे थी। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव की पहचान के प्रयास...