Bahraich News: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन पकड़े
बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: बलहा। नानपारा कोतवाल गुरूसेन सिंह, दरोगा विकास वर्मा, कामेश्वर राय व पुलिस बल ने दबिश दी। पुलिस ने 18 अगस्त की रात बदलूभगतपुरवा में जोगेंद्र पुत्र राम चंदर के यहां हुई चोरी की वारदात मामले में इसी कोतवाली के पड़ाव गांव निवासी अशरफुल, बदलूभगतपुरवा निवासी रूस्तम को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले बदलूभगतपुरवा निवासी दुर्गेश को भी भी धर दबोचा है। चोरी गया सामान में एक बटुला, चम्मच, चार थाली बरामद की गई है। गहन पूछताछ के बाद तीनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.