बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: तेजवापुर। शहर के मरीमाता से झिंगहा घाट बाईपास मार्ग पर करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित पुलिया पर स्ट्रीट लाइट न होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पुलिया पर अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। राहगीरों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुलिया पर जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...