Bahraich News: पुखाईपुरवा में चिकनपॉक्स-बुखार से एक दर्जन बीमार
बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकासखंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा पुखाईपुरवा में बुखार और चिकनपाक्स के मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में पिछले कई दिनों से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी पुखाईपुरवा निवासी प्रिंशी (3) पुत्री जोगेंद्र पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित है। वहीं संजय (4) पुत्र राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा शिवांशी (9 माह) पुत्री जितेंद्र पिछले पांच दिनों से चिकनपाक्स से पीड़ित है। मनोज (8) पुत्र राजू, नारायन (60) पुत्र ओरी लाल तथा कुलदीप (15) पुत्र तिलक राम भी बुखार से ग्रसित बताए गए हैं। एक ही मजरे में कई लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.