बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: मोतीपुर, संवाददाता। पीएम श्री विद्यालय सुजौली में गुरुवार को विद्या की प्रतीक मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि राजेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने प्रतिमा स्थल का अनावरण किया। इस दौरान राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों से शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का भी माध्यम है। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: निर्देशों का नहीं हो रहा है अनुपालन कार...