Bahraich News: पीएचसी बंद मिलने पर सीएमओ सख्त, पूरे स्टाफ का वेतन रोका
बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। अर्बन पीएचसी नानपारा का शनिवार की सुबह सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी में ताला लगा पाया गया। चौकीदार को बुलवाकर उन्होंने ताला खुलवाया। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ का वेतन बाधित कर दिया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अर्बन पीएचसी मिरियासी टोला नानपारा में डॉक्टर व चिकित्सा कर्मचारी न मिलने की वजह से मरीजों को इलाज नहीं मिल है। ऐसे में मरीजों को सीएचसी या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। नाराज मरीज लगातार सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने की शिकायत कर रहे थे। हकीकत जानने के लिए सीएमओ डॉ.संजय कुमार शर्मा शनिवार की सुबह 9:30 बजे अर्बन पीएचसी नानपारा पहुंच गए। इस दौरान पीएचसी में ताला लगा मिला। कुछ मरीज डॉक्टर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.