Bahraich News: पिपिया में दगा पटाखा, बालक गंभीर,भर्ती
बहराइच, अक्टूबर 1 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। विशेश्वरगंज इलाके के दिगितपुरवा के रेबड़िया में बुधवार शाम कुछ बच्चे गोला पटाखे दाग रहे थे। तारपीन की पिपिया में डाला पटाखा तेज धमाके के साथ दग गया। जिसके चलते एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाने के दिगितपुरवा के रेबड़िया गांव में बच्चों का समूह गोला पटाखा दाग रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक पटाखा में आग लगा वहां रखी तारपीन की पिपिया में फेंक दिया। जब पटाखा नही दगा। तब छोटू (8) पुत्र रमेश पिपिया में झांकने लगा। इसी दौरान पटाखा भभके के साथ दगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.