Bahraich News: पिपरहवा नहर में गांठ लगी बोरी में युवक का मिला शव
बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मटेरा थाने के शंकरपुर इलाके की पिपरहवा नहर में रविवार दोपहर में एक गांठ लगी बोरी में युवक की अधसड़ी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएचओ प्रेम पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। शव के साथ ऐसी कोई चीज नही मिली। जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस पहचान के लिए प्रयास कर रही है। मटेरा थाने के शंकरपुर इलाके के पिपरहवा नहर के आसपास मवेशियों को चरा रहे चरवाहों ने नहर किनारे एक गांठ लगी बोरी देखी। जिससे दुर्गंध का भभका आ रहा था। सूचना पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ चित्रांशु गौतम, एसएचओ प्रेम पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बोरी में किसी युवक की अधसड़ी लाश निकली। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.